Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को 15 नवंबर से मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन सबसे पहले जोधपुर जिले से होगी शुरुआत।

Women Free Mobile Yojana 2022

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को 15 नवंबर से मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन: Mukhyamantri Free Mobile Yojana 2022 | Rajasthan Free Mobile Yojana Me Name Kaise Check Kare | Rajasthan Women Free Mobile Yojana 2022 | Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kab Milega | Rajasthan Free Mobile Yojana Me Apply Kaise Kare | राजस्थान महिलाओं को फ्री मोबाइल कब मिलेगा। राजस्थान में महिलाओं को फ्री मोबाइल फ़ोन कब से दिया जायेगा। यदि आपके मन में भी है ये सारे सवाल तो हम देने वाले हैं आपके सवालों का जवाब। मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिया जायेगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022

16 मई 2022 को राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की ओर से उठाये गए सवालों के जवाब में राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी. डी. कल्ला ने बताया कि राजस्थान में महिलाओं को सशक्त बनाने, जागरूक करने के लिए, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने, घर बैठे योजनाओं का लाभ लेने के लिए चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें —> बीकानेर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में इसी वर्ष लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम।

इसके पश्चात राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे कि उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। आपको बता दें जिसमें 3 वर्ष तक फ्री में इंटरनेट सर्विस भी सरकार देगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana Eligibility

गहलोत सरकार ने उन सभी महिलाओं को Free Mobile देने का निर्णय किया है जो चिरंजीवी योजना से जुड़ी हुई है। राजस्थान में अभी लगभग 1.35 करोड़ महिलाएं चिरंजीवी योजना से जुड़ी हुई है। ऐसी महिलाओं को Free Smartphone दिया जायेगा जो निम्न पात्रताएँ पूर्ण करती हों –

  • आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
  • महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए।
  • वैध आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आधार से मोबाइल नम्बर लिंक होना आवश्यक है।
  • परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें —> शिक्षा विभाग राजस्थान ने जारी किया 2022-23 के लिए स्कूल कैलेंडर

Free Mobile Yojana Required Documents

आवेदक महिला मुखिया के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है –

  • आधार कार्ड।
  • जन आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • चिरंजीवी कार्ड।
  • (उपरोक्त दस्तावेजों में नाम, पता एक समान व मोबाइल नंबर लिंक होने आवश्यक है।)

Mukhyamantri Free Mobile Yojana Benefits

मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के तहत महिलाओं को निम्न लाभ मिल सकेंगे –

  • दिए जाने वाले स्मार्टफोन के बदले किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा अर्थात या पूर्णतया नि:शुल्क है।
  • महिलाओं को डिजिटल बनने का अवसर प्राप्त होगा।
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे फ़ोन पर प्राप्त हो सकेंगी।
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सकेगा।
  • महिलाएं जागरूक हो सकेंगी।
  • ऐसी महिलाएं जिनके पास मोबाइल खरीदने के पैसे नहीं है उन्हें लगभग 10 हजार रूपये तक का फ्री में स्मार्टफोन मिल सकेगा।

Mukhyamantri Free Mobile Yojana Mobile Features

महिलाओं को मिलने वाले Free Smartphone में निम्न फीचर होंगे –

  • एक टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
  • फ़ोन में वे सभी ऐप्स पहले से इनस्टॉल होंगी जिनसे राजस्थान सरकार की योजनाओं का आसानी से पता चल सके।
  • लगभग 2 जीबी रैम के साथ अधिकतम 32 जीबी तक का स्टोरेज होगा।
  • मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। राजस्थान में वर्तमान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।
  • मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana Name List

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। इसे आप अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। चेक करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं –

  • Mukhyamantri Free Mobile Yojana में अपना नाम चेक करने के लिए चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • Mukhyamantri Chiranjivi Free Mobile Yojana Official Website —> Click Here
    • इसके बाद होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा।
    • इसमें अपना जन आधार कार्ड नंबर लिखकर सर्च पर क्लिक करना है।
    • यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा। अन्यथा कोई सूचना प्राप्त नहीं होगी।
    • Click Here For List —> Free Mobile

    Rajasthan Free Mobile कब मिलेंगे।

    राजस्थान में चिरंजीवी कार्डधारी 1.35 करोड़ महिलाओं को 15 November से मोबाइल मिलने शुरू हो जायेंगे। मोबाइल वितरण योजना का शुभारम्भ जोधपुर जिले से शुरू होगा। जिसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 15 नवंबर 2022 के बाद फोन बांटे जाएंगे। यह फोन सैमसंग, नोकिया और जिओ के होंगे जो 3 साल के डाटा बैकअप के साथ दिए जाएंगे। कैमरे में मोबाइल फोन लेने के लिए आधार और जनाधार लिया जाएगा।

    महिलाओं को मोबाइल फोन वितरण के साथ उसके इस्तेमाल करने के लिए डिजिटली साक्षर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार पहले 70000 मास्टर ट्रेनर अर्थात डिजिटल सखी तैयार करेंगे। हर ग्राम पंचायत में 4-4 महिलाओं का समूह तैयार किया जाएगा। जो फोन वितरण से लेकर उनके इस्तेमाल तक की जानकारी महिलाओं को देंगी। महिला अभ्यर्थी इस फोन को बेच नहीं सकती हैं। सरकारी योजनाओं के लिए इसी फ़ोन से आवेदन किया जा सकेगा यदि फ़ोन में से सिम बदला तो फ़ोन काम नहीं करेगा। फोन की प्राइमरी सिम बॉक्स को बंद रखा जाएगा। सेकेंडरी सिम में वही सिम काम करेगी जो एक्टिवेट करके दी जाएगी।

    Rajasthan Free Mobile Yojana FAQ

    Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा?

    राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा।

    Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के तहत फोन का वितरण कब से किया जाएगा?

    राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत स्मार्टफोन का वितरण 15 नवंबर 2022 के बाद से शुरू हो जाएगा। यह मोबाइल प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर दिए जाएंगे। सबसे पहले जोधपुर जिले में मोबाइल बांटे जायेंगे।

    Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 में नाम है या नहीं कैसे चेक करें?

    Chiranjivi Rajasthan की Official Website पर जाकर अपना JanAadhaar नंबर भरकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन को क्या बेचा जा सकता है?

    राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन को बेचा या एक्सचेंज नहीं किया जा सकता हैं। इसमें केवल वही सिम काम करेगी, जो इसके साथ दी जाएगी।

    Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के तहत मोबाइल लेने के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स देने होंगे?

    राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के तहत स्मार्टफोन लेने के लिए महिला अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड और जन आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी है।

    Daily Tech Updates

    Daily Tech Updates में आपका स्वागत है!

    हमसे जुड़ने के लिए और किसी भी प्रकार की News को Miss न करने के लिए सब्सक्राइब करें -

    We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

    1 thought on “Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को 15 नवंबर से मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन सबसे पहले जोधपुर जिले से होगी शुरुआत।”

    Leave a Comment

    Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

    कृपया Ads Blocker को बंद करें।

    हमारी वेबसाइट को एक्सेस करने के लिए कृपया Ads Blocker को बंद करें, अन्यथा दूसरे ब्राउज़र का इस्तेमाल करें। हमें Support करने के लिए धन्यवाद।