Ek Bharat Shreshtha Bharat – Bhasha Sangam
Bhasha Sangam app : हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहाँ पर अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग भाषाएं बोली जाती है। खासकर हमारा भारत देश अलग अलग वेशभूषा व भाषाओं के लिए ही जाना जाता है। हमारे देश में अनेकों भाषाएं बोली जाती है, परन्तु अधिकतर व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा को ही बोल व समझ पाते हैं। हम सभी की यह चाह जरूर रहती है कि हम भी अन्य भाषाएं सीख व बोल पाएं, भाषा सीखना उतना मुश्किल कार्य तो नहीं है परन्तु कैसे व कहाँ से सीखें यह मुश्किल जरूर आती है। यदि आप भारत देश की सभी भाषाएं सीखना चाहते हैं तो भारत सरकार ने एक मोबाइल ऐप्प बनाया है जिसके माध्यम से आप आसानी से 22 भारतीय भाषाएं बोल व सीख सकते हैं और इतना ही नहीं सीखी गई भाषा का सरकार द्वारा सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।
Bhasha Sangam के संग सीखें 22 भारतीय भाषाएं –
यह ऐप्प बिलकुल मुफ्त है और कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में इस ऐप्प को इनस्टॉल करके भाषा सीख व बोल सकता है। इस ऐप्प में कुल 22 भाषाएं जोड़ी गई है जिन्हें सीखा व पढ़ा जा सकता है। प्रत्येक भाषा को सीखने के लिए एक गेम का सहारा लिया गया है। आप खेल खेलकर कई भाषाएं बोल व सीख सकते हैं। यह ऐप्प पूरी तरह ऑनलाइन लैंग्वेज लर्निंग ऐप्प है, जिसमें भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं को शामिल किया गया है। सभी भाषाएं मुफ्त में सीखी जा सकती है। जोड़ी गई 22 भाषाएं इस प्रकार है – असमी, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिलि और डोगरी।
Learn Indian Languages : भाषा संगम ऐप्प से इस प्रकार सीख पाएंगे –
भाषा संगम ऐप्प को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने शुरू किया है। इस भाषाई मोबाइल ऐप्प के जरिये रोजमर्रा की बोली और भाषा में शामिल होने वाले शब्दों और वाक्यों को आसानी से सीखा जा सकेगा। इसमें भाषा के अलावा अलग-अलग राज्यों की संस्कृति के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। भाषा संगम ऐप्प में इस प्रकार सीख पाएंगे भाषा –

Google Play Store से Bhasha Sangam ऐप्प को डाउनलोड करें।

एप्लीकेशन को इनस्टॉल करने के बाद अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से अकाउंट बनाएं।

आपको जो भाषा सीखनी है उसका चयन करें और आगे बढ़ें।

खेल खेलते हुए गेम के सभी लेसन को पूर्ण करें।
भाषा संगम ऐप्प की विशेषताएं –
- गेम की तरह इस लेसन ऐप्प को बनाया गया है ताकि यूजर भाषा को आसानी से सीख सके।
- यूजर के अनुसार पर्सनलाइज्ड सवाल जवाब तैयार किये गए हैं।
- यूजर की शुद्धता व नियमितता के लिए डेली प्रैक्टिस सिस्टम।
- आसानी से लेसन समझ के लिए चित्रों का सहारा।
- देश की अलग अलग संस्कृति को जानने के लिए 44 युनिक करैक्टर।
- 500 कल्चरल टिप्स।
- हर सवाल के जवाब देने के तुरंत बाद फीडबैक सिस्टम।
- लेसन के पूर्ण होने के बाद प्रोग्रेस के लिए रेटिंग सिस्टम।
- सभी लेसन के पूर्ण होने व स्टार रेटिंग के आधार पर सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट की सुविधा।
MyGovIndia Tweet

यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या हुई है तो हमसे संपर्क करें। और भी ऐसी पोस्ट के लिए हमें सब्सक्राइब करना न भूलें। और हाँ, हम व्हाट्सप्प पर भी हैं। व्हाट्सप्प पर लेटेस्ट पोस्ट पाने के लिए व अन्य किसी भी समस्या व सुझाव के लिए सम्पर्क करें।
If you like our post please Like, Comment & Subscribe.
Like us on FB: Daily Tech Updates
Join our WhatsApp group for the latest posts – Daily Tech Updates
IT IS VERY GOOD