Rajasthan RTE School Admission Form
शिक्षा का अधिकार कानून आरटीई के तहत प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा के लिए राजस्थान सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत अभिभावक अपने बच्चों का प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चे की नि:शुल्क पढ़ाई के लिए 2 मई से आवेदन कर सकते हैं। RTE के तहत प्रदेश में बच्चों की नि:शुल्क पढ़ाई के लिए आवेदन फॉर्म 2 मई से लेकर 15 मई तक भरे जाएंगे। हर वर्ष की भांति प्रवेश का वरीयता क्रम तय करने के लिए 17 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। यदि बच्चे का नंबर आता है तो उसकी पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में नि:शुल्क होगी। जिसकी फीस सरकार के द्वारा वहन की जाएगी।

यह भी पढ़ें —> MGSU 2022 की परीक्षा का टाइम टेबल जारी।
RTE Private School
प्रदेश में हर वर्ष ऐसे बच्चे जिनको अभिभावक आर्थिक स्थिति कमजोर होने या अन्य कारण होने के कारण प्राइवेट स्कूलों में दाखिला नहीं करवा पाते हैं, के लिए सरकार RTE के तहत प्रदेश के चयनित प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक करीबन 4 लाख बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करवाती है। RTE के तहत प्रवेश के लिए राज्य में करीबन 40000 प्राइवेट स्कूल आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत है। RTE की सीटों का निर्धारण स्कूल में सामान्य प्रवेश का 25 प्रतिशत हिस्सा होता है।
Registered Private School in RTE राजस्थान में RTE पंजीकृत प्राइवेट स्कूलों की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें —>
यह भी पढ़ें —> अब इस प्रकार मिलेगा ऑनलाइन बजाज क्रेडिट कार्ड।
Rajasthan RTE Admission Eligibility
प्राइवेट स्कूलों में RTE के तहत नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऐसे परिवार या उनके सदस्य जो नीचे दी गई पात्रताओं को पुरा करते हैं वे इसके लिए योग्य हैं –
- RTE Admission Age Limit – पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आयु 5 से अधिक्रम 7 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रवेश लेने वाले बच्चे के माता पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपयों से कम होनी चाहिए।
- SC/ ST जाति वर्ग के छात्र प्रवेश के लिए योग्य हैं।
- HIV/ Cancer से पीड़ित छात्र या उनके माता पिता इसके लिए योग्य हैं।
- अनाथ बच्चे।
- PWD के छात्र योग्य हैं।
- पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग जिनके माता पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपयों से कम हैं, योग्य हैं।
- युद्ध विधवाएं।
- BPL श्रेणी के परिवार।
RTE Admission Documents
आरटीई प्रवेश प्रक्रिया का फॉर्म भरने के बाद यदि छात्र/ छात्रा का लॉटरी में नंबर आ जाता है तो निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- माता पिता के वार्षिक आय का प्रमाण पत्र।
- मूल निवास प्रमाण पत्र (माता पिता व बच्चे दोनों का)
- आयु प्रमाण पत्र जैसे – आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड इत्यादी।
- बच्चे का जाति प्रमाण पत्र।
- अनाथ होने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हों तो)
- विकलांगता का प्रमाण पत्र (यदि लागू हों तो)
- HIV/ Cancer प्रभावित बच्चा या माता पिता है तो पंजीकृत डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट (यदि लागू हों तो)
- BPL Card (यदि लागू हों तो)
यह भी पढ़ें —> बिना इंटरनेट इस प्रकार भेज पाएंगे यूपीआई से पैसे।
RTE Rajasthan Online Admission Apply
आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान उसी मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें जो वैध और चालू हों। फॉर्म भरकर सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारी को सुनिश्चित कर लेवें क्योंकि त्रुटि रहने पर फॉर्म निरस्त किया जा सकता है।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://rajpsp.nic.in/ वेबसाइट पर जाएं।
- Students Online Application Form पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार का पूर्ण विवरण व आवश्यक दस्तावेज को सलंग्न करें।
- नि:शुल्क प्रवेश के लिए अपने आस पास की अधिकतम 5 स्कूलों का चयन किया जा सकता है।
- स्कूल के चयन से पहले स्कूल की व प्रवेश की स्थिति को अवश्य जाँच लेवें।
- आवेदन 2 मई से 15 मई तक किये जा सकते हैं।
- RTE दिशा – निर्देश
RTE Rajasthan Admission Important Links
Online Admission Form Start | 02 May 2022 |
Admission Form End Date | 15 May 2022 |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Merit List Published | 17 May 2022 |
Merit List सबसे पहले यहाँ देखें। | Click Here |
यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या हुई है तो हमसे संपर्क करें। और भी ऐसी पोस्ट के लिए हमें सब्सक्राइब करना न भूलें। और हाँ, हम व्हाट्सप्प पर भी हैं। व्हाट्सप्प पर लेटेस्ट पोस्ट पाने के लिए व अन्य किसी भी समस्या व सुझाव के लिए सम्पर्क करें।
If you like our post please Like, Comment & Subscribe.
Like us on FB: Daily Tech Updates
Join our WhatsApp group for the latest posts – Daily Tech Updates
1 thought on “RTE Rajasthan School Admission Form 2022 राजस्थान में बच्चों की नि:शुल्क पढ़ाई के लिए प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर RTE के आवेदन 2 मई से शुरू जानें आवश्यक डाक्यूमेंट्स और इस प्रकार करें अप्लाई”