PTET 2022 Application Form: बीएड 2022 के लिए एंट्रेंस एग्जाम पीटीईटी का नोटिफिकेशन जारी
PTET B.Ed., B.A. B.Ed., B.Sc. B.Ed.
PTET 2022 Application Form: B.Ed. B.A. B.Ed. B.Sc. BEd. बीएड 2022 के लिए एंट्रेंस एग्जाम पीटीईटी के फॉर्म भरने 1 मार्च 2022 से शुरू हो चुके हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो सत्र 2022-23 में बीएड में प्रवेश लेना चाहते हैं उनके लिए पीटीईटी के आवेदन फॉर्म 1 मार्च से शुरू हो रहे हैं। सत्र 2022 के लिए पीटीईटी के आवेदन 1 मार्च से लेकर 31 मार्च तक किये जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपये रखा गया है। इस बार पीटीईटी परीक्षा का कार्यभार जय नारायण विश्वविद्यालय, जोधपुर ने संभाला है। आपको बता दें इससे पहले पीटीईटी की परीक्षा डूंगर कॉलेज, बीकानेर ने आयोजित करवाई थी।

PTET Notification
राजस्थान के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए बी.एड. एवं 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए. बी.एड. एवं बी.एससी बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा एवं राज्य सरकार के नियमानुसार प्रवेश परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पी.टी.ई.टी. की वेबसाइट एवं पर ई-मित्र या स्वयं के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लेवें।

यह भी पढ़ें —> PTET 2021 फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू
PTET 2022 Schedule
क्रम संख्या | विवरण | महत्वपूर्ण तिथियाँ |
1 | ऑनलाइन आवेदन पत्रों की उपलब्धता | 01 मार्च 2022 |
2 | परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2022 |
3 | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2022 |
4 | प्रवेश परीक्षा | Notified Soon |
How To Apply Online PTET 2022 Application Form
- Go To Official Website of PTET —> https://ptetraj2022.com/
- Select Course Type (B.Ed. or B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed.)
- Click on —> Fill Application Form
- Fill all required fields carefully
- Pay exam form fee 500/-
- Take Print out of Application Form
Rajasthan PTET 2022 Exam Pattern
राजस्थान प्री बीएड परीक्षा यानि पीटीईटी परीक्षा में कुल 200 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा अर्थात कुल पेपर 600 अंकों का होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं रखा गया है। पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा जिसमें अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में पास होने के लिए 40% अंक प्राप्त करना वर्जित होगा।
पाठ्यक्रम | कुल प्रश्न | कुल अंक |
मानसिक क्षमता (Mental Ability) | 50 | 150 |
टीचिंग एप्टीट्यूड और एप्टीट्यूड टेस्ट (Teaching Aptitude & Aptitude Test) | 50 | 150 |
सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 50 | 150 |
भाषा प्रवीणता अंग्रेजी अथवा हिंदी (Language Proficiency – English or Hindi) | 50 | 150 |
कुल | 200 | 600 |
यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या हुई है तो हमसे संपर्क करें। और भी ऐसी पोस्ट के लिए हमें सब्सक्राइब करना न भूलें। और हाँ, हम व्हाट्सप्प पर भी हैं। व्हाट्सप्प पर लेटेस्ट पोस्ट पाने के लिए व अन्य किसी भी समस्या व सुझाव के लिए सम्पर्क करें।
If you like our post please Like, Comment & Subscribe.
Like us on FB: Daily Tech Updates
Join our WhatsApp group for the latest posts – Daily Tech Updates
-
JanAadhaar Compulsory for College Admission इस बार कॉलेज में फॉर्म भरने के लिए जनआधार अनिवार्य यदि जनआधार में कोई भी अशुद्धि होती है तो फॉर्म भरने से विद्यार्थी रह सकते हैं वंचित
JanAadhaar Compulsory for Admission JanAadhaar Compulsory for College Admission: इस वर्ष 12 वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों …
-
Rajasthan School Calendar 2022-23 शिक्षा विभाग राजस्थान ने जारी किया 2022-23 के लिए स्कूल कैलेंडर जानिए कितने दिनों का होगा कार्यदिवस और छुट्टियां
School Calendar 2022 Rajasthan School Calendar 2022-23: शिक्षा विभाग जयपुर/बीकानेर ने सत्र 2022-23 के लिए स्कूल के …
-
Today Cancelled Train List आज कौन कौनसी ट्रेनें हुई है रद्द कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार पता करें
Indian Cancelled Trains Today Cancelled Train List: भारत में ट्रेनों का अपने नियमित समय पर गंतव्य से …
Nice Info.