Department of College Education – Online Admission 2021-22
First Merit List : प्रथम वरीयता सूची प्रकाशित
राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के भरे गए फॉर्म की प्रथम वरीयता सूची प्रकाशित कर दी गई है यहाँ पर चेक करें आपका नाम प्रथम सूची में आया है या नहीं। आपको बता दें वर्ष 2021-22 के लिए पीजी कक्षाओं के प्रथम वर्ष के फॉर्म 8 दिसंबर 2021 से शुरू हुए थे जो 1 जनवरी 2022 तक भरे गए थे। भरे गए फॉर्म के पहली मेरिट लिस्ट 7 जनवरी 2022 को वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।
इस प्रकार चेक करें अपना नाम –
Goto Website —> Department of College Education
वरीयता सूची में नाम आने पर क्या करें –
- जो दस्तावेज आप पर लागू होते हैं उन्हें तैयार कर लेवें।
- प्रथम वरीयता सूची में आपका नाम है तो सबसे पहले आपको बधाई। अब आपको अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी फोटो कॉपी सहित सम्बंधित महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा, सत्यापन के लिए।
- यदि दस्तावेजों का सत्यापन हो चूका है तो अब आपको निर्धारित तिथि के भीतर ई-मित्र या स्वयं की SSO ID के माध्यम से फीस जमा करवानी होगी।
यदि प्रथम वरीयता सूची में आपका नाम नहीं आया है तो अगली सूची के प्रकाशन तक इंतजार करें।
Online Admission
Govt College PG Regular Admission 2021-22 : सरकारी कॉलेज में रेगुलर प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के फॉर्म 08 दिसंबर से शुरू।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढाकर 1 जनवरी 2022 किया गया।

Govt College PG Admission 2021-22 : स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के प्रवेश प्रारम्भ –
सत्र 2021-22 के लिए सरकारी कॉलेज में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध एडमिशन के लिए Department of College Education ने फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। Govt. College में प्रवेश के लिए फॉर्म 08 दिसंबर 2021 से भरे जा सकते हैं। सत्र 2021-22 में जिन विद्यार्थियों को सरकारी कॉलेज में कक्षा M.A. Pre, M.Com. Previous., M.Sc. Previous में प्रवेश लेना है वे अपना फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – पीटीईटी कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट
How to fill form : इस प्रकार भरें अपना फॉर्म –
- फॉर्म भरने के लिए DCE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें —> https://dceapp.rajasthan.gov.in/
- फॉर्म भरने के स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- Click here for PG Application form पर क्लिक करें।
- Select Course अपनी कक्षा का चयन करें।
- जिस जिले में आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
- सम्बंधित कॉलेज का चयन करें जिसमें आपको प्रवेश लेना है।
- SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें और बताये गए स्टेप्स के अनुसार फॉर्म भरें।
Compulsory Documents : आवश्यक दस्तावेज –
- 10th Marksheet
- 12th Marksheet
- UG Marksheet
- Photo
- Signature
- Bank Diary
- Caste Certificate
- Aadhaar
- Other Documents (if applicable)
PG Admission Schedule : स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध प्रवेश कार्यक्रम –
ऑनलाइन प्रवेश कार्यक्रम (संशोधित)
विवरण | वार व तिथि |
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना – प्रारम्भ तिथि | 08-12-2021 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 01-01-2022 |
महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि | 04-01-2022 |
अंतरिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन | 06-01-2022 |
अभ्यर्थियों द्वारा मूल प्रमाण पत्रों की जाँच करवाने की अंतिम तिथि | 12-01-2022 |
अभ्यर्थियों द्वारा ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि | 13-01-2022 |
प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन | 17-01-2022 |
शिक्षण कार्य प्रारम्भ | 18-01-2022 |
श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिये पुनः ऑनलाइन प्रवेश कार्यक्रम (संशोधित)
विवरण | वार व तिथि |
श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ की तिथि | 18-01-2022 |
रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 23-01-2022 |
नवीन प्राप्त आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि | 25-01-2022 |
आवश्यकतानुसार रिक्त स्थानों के लिए अंतरिम प्रवेश / प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन | 27-01-2022 |
मूल प्रमाण पत्रों की जाँच करवाने एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि | 31-01-2022 |
नव प्रवेशित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन | 02-02-2022 |
यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या हुई है तो हमसे संपर्क करें। और भी ऐसी पोस्ट के लिए हमें सब्सक्राइब करना न भूलें। और हाँ, हम व्हाट्सप्प पर भी हैं। व्हाट्सप्प पर लेटेस्ट पोस्ट पाने के लिए व अन्य किसी भी समस्या व सुझाव के लिए सम्पर्क करें।
If you like our post please Like, Comment & Subscribe.
Like us on FB: Daily Tech Updates
Join our WhatsApp group for the latest posts – Daily Tech Updates
1 thought on “Govt College PG Regular Admission 2021-22 सरकारी कॉलेज में रेगुलर प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर के फॉर्म की प्रथम मेरिट लिस्ट जारी”