Free Google play rewards : अब अपने मोबाइल से आप भी कमा सकते हैं Google Play पर रूपये।
जी, हाँ यदि आपको भी अपने मोबाइल से फ्री में Google Play पर redeem code या Google play पर रूपये कमाने हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है।
Earn free Google play rewards : आपको इसके लिए बस केवल एक Application को Google Play Store से download करना होगा।
यह एप्लीकेशन Google ने खुद ने बनाया है। अत: यह कोई Fake या अविश्वसनीय ऐप्प नहीं है। इस पर आप भरोसा कर सकते हैं।
Google इस एप्लीकेशन के माध्यम से आपसे सर्वे करवाता है जिस पर आपको अपनी राय देनी होती इसके बदले Google आपको Rewards देता है जिससे आप Google play store पर खर्च कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप कोई भी Application, Game, Books, Movies आदि खरीद सकते हैं। इन Rewards से आप किसी भी Game के अंदर खरीदी जाने वाली सभी जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। Google इस पर जो भी आप से Survey करवाता है वह आपकी History के हिसाब से करवाता है और उसी के अनुसार आप से कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं जिसका आपको अपनी इच्छानुसार उत्तर देना होता है। लिए गए Survey पर आपको Google बदले में Rewards प्रदान करता है। Google इस ऐप्प पर रोजाना Survey नहीं करवाता है यह औसतन 5-6 दिनों से एक बार Survey करवाता है।
Read also : Whatsapp पर वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना सीखें
जब भी इस ऐप्प पर कोई Survey उपलब्ध होता है आपको एक नोटिफिकेशन दिया जायेगा जिससे आपको पता चल जायेगा। Survey लेने पर आपको अधिकतम 1 से 2 मिनट का समय लगता है जिस पर आपको Google उसके बदले Rewards देता है।
Google के इस Application का नाम है – Google Opinion Rewards
Google Opinion Rewards App से पैसे कैसे कमाएं सीखें Step by step –

सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Opinion Rewards app को डाउनलोड करें।

इसके बाद इसे ओपन करें व अपने Google अकाउंट से Sign in करें।

जब भी इस पर कोई Survey उपलब्ध होता है तो आपको इस प्रकार Notification भेज दिया जायेगा जिसे आपको खोलना है।

जब भी कोई Survey उपलब्ध होता है और आप इसे खोलते है तो इस प्रकार आपको इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा। जिसमें आपको New survey available! यह देखने को मिलेगा। आपको इसमें Answer Survey बटन पर क्लिक करना है व सर्वे को पूर्ण करना है।

इसके बाद आपको यह स्क्रीन दिखाई देगी जिस पर आपको अपनी सहमति देनी है। इसके बाद आपको “ठीक है, समझ लिया” बटन पर क्लिक करना है।

यहाँ पर आपको YouTube या अन्य किसी भी बात के बारे में आपसे सवाल पूछा जायेगा जिस पर आपको अपनी राय देनी है। यह आवशयक नहीं है कि आप राय किस प्रकार दें जैसी आपकी इच्छा हो आप उस प्रकार राय दे सकते हैं। इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें।

अब आपको आपसे पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देनी है जो किसी भी प्रकार से हो सकती है जैसे इसमें आपसे Star Rating पूछी गयी है आप इस वीडियो को कितने स्टार देना चाहते हैं उसका चयन करें। इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको लिए गए Survey के बदले आपको Reward के रूप में लगभग 5 से 30 रूपये के बीच में राशि मिलेगी जो आपके Google Play Store पर जमा कर दी जाएगी।

जब Survey ले लेते हैं तो आप इसकी होम स्क्रीन पर पहुँच जाते हैं जहाँ पर आपका जमा बैलेंस देखने को मिलता है।

यदि आपको अपने द्वारा अर्जित किये गए Rewards की History देखनी है तो ऊपर दांयी ओर दी गई तीन लाइनों पर क्लिक करना है व Reward History बटन पर क्लिक करना है। यहाँ पर आपको अपनी Reward History देखने को मिल जाएगी।
जैसा कि आप देख सकते हो कि मैंने इस पर अभी तक 114 Survey लेकर 981 रूपये के Rewards पाएं हैं।
इस प्रकार आप 5-6 दिनों में एक सर्वे लेकर फ्री में रूपये कमा सकते हैं।
Like us on FB: Daily Tech Updates
Join our WhatsApp group for latest posts – Daily Tech Updates
यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या हुई है तो हमसे संपर्क करें। और भी ऐसी पोस्ट के लिए हमें सब्सक्राइब करना न भूलें। और हाँ, हम व्हाट्सप्प पर भी हैं। व्हाट्सप्प पर लेटेस्ट पोस्ट पाने के लिए व अन्य किसी भी समस्या व सुझाव के लिए सम्पर्क करें।