Happy 73rd Republic Day of India
73rd Republic Day : समस्त देशवासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Republic Day
73rd republic day : 26 जनवरी 2022 – आज राष्ट्रीय पर्व है। आज मेरे भारत के अभिमान का दिवस है। आज मेरे लिए गर्व की बात है। आज संविधान के 73 वर्ष का दिवस है। आज गणतंत्र दिवस है। आज रिपब्लिक डे है। जय हिन्द।
26 जनवरी 1950 यह दिन सभी को देशवासियों को याद है और होना भी चाहिए क्योंकि इस दिन मेरा भारत देश गणतंत्र बना था। 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत गणतंत्र बना था। ठीक 6 मिनट बाद यानि 10 बजकर 24 मिनट पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उस समय उन्हें तब के चीफ जस्टिस हीरालाल कनिया ने शपथ दिलाई थी। इसके बाद भारत को पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मिले थे। राजेंद्र प्रसाद जी ने देश को सम्बोधन के लिए हिंदी और अंग्रेजी में भाषण दिया था।
यह भी पढ़ें —> ऑनलाइन वोटर कार्ड डाउनलोड करना सीखें
Indian Constitution भारतीय संविधान
72 साल पहले आज ही के दिन गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया 1935 की जगह भारत का संविधान लागू हुआ था। वैसे तो भारत का संविधान बनाने का काम 26 नवंबर 1949 को पूरा हो गया था, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि चूंकि 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य का नारा दिया था। इसलिए दो महीने का इंतजार कर 26 जनवरी 1950 को देश के आखिरी गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने भारतीय गणतंत्र की घोषणा की थी।
आजादी से पहले ही तय हो गया था भारत का अपना संविधान
18 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद से ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ पास हुआ था। इससे ही भारत का बंटवारा हुआ था और पाकिस्तान बना था। इस एक्ट के तहत 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान ने और 15 अगस्त 1947 को भारत ने अपनी आजादी की घोषणा की थी।
हालांकि, आजादी से एक साल पहले ही 9 नवंबर 1946 को तय हो गया था कि भारत का अपना संविधान बनेगा। इसके लिए संविधान सभा बनाई गई थी। 2 साल 11 महीने और 18 दिन तक चली इस बैठक के बाद भारत का संविधान बना था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान सभा को मंजूरी दी थी।
गणतंत्र दिवस की पहली परेड शाम को निकली थी –
अभी गणतंत्र दिवस की परेड सुबह के समय निकलती है लेकिन पहली परेड शाम को निकली थी। 26 जनवरी 1950 को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बग्घी में सवार होकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे। 3 बजकर 45 मिनट पर नेशनल स्टेडियम पहुंचे उस समय नेशनल स्टेडियम को इरविन स्टेडियम कहा जाता था।
राष्ट्रपति जिस बग्घी में सवार थे, वो उस वक्त 35 साल पुरानी बग्घी थी जिसे 6 ऑस्ट्रेलियाई घोड़े उस बग्घी को खींच रहे थे। परेड स्थल पर राष्ट्रपति को शाम के समय 31 तोपों की सलामी दी गई थी। 1950 में हुई पहली परेड में जनता को भी शामिल किया गया था। पहले परेड में लगभग 3000 जवान और 100 विमानों को भी शामिल किया गया था।

गणतंत्र दिवस पर पहले अतिथि –
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि को बुलाने की परम्परा पहली परेड से ही थी। पहले गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डॉक्टर सुकर्णों को आमंत्रित किया गया था। डॉक्टर सुकर्णों उस समय पहले विशेष अतिथि बने थे।
पहली परेड हुई थी इरविन स्टेडियम में –
शुरुआत में 5 सालों तक गणतंत्र दिवस की परेड की जगह तय नहीं थी। 1950 से 1954 तक सभी परेड कभी इरविन स्टेडियम में तो कभी लालकिला तो कभी रामलीला मैदान पर होती थी। सन 1955 में तय हुआ था कि अब परेड राजपथ से निकलेगी और लालकिले तक जाएगी। तब से लेकर आज अब तक गणतंत्र दिवस की परेड राजपथ से निकलती है। 1955 की परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पाकिस्तान की गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे।
Facts –
- सन 2001 की परेड में कुल 145 करोड़ रूपये खर्च हुए थे।
- सन 2014 की परेड में कुल 320 करोड़ रूपये खर्च हुए थे।
- पहली परेड इरविन स्टेडियम में निकली थी।
- गणतंत्र दिवस के सर्वप्रथम विशेष अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने थे।
- सन 1955 से परेड अभी तक राजपथ से निकलती है।
- गणतंत्र दिवस की पहली परेड में 3000 जवानों ने हिस्सा लिया था।
- गणतंत्र दिवस की पहली परेड में 100 विमानों ने हिस्सा लिया था।
- पहली परेड शाम के समय निकली गई थी।
- संविधान सभा को 26 नवंबर 1949 में मंजूरी दे दी गई थी।
- संविधान सभा की बैठक 2 साल 11 महीने 18 दिनों तक चली थी।
- भारत 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर गणतंत्र बना था।
- गणतंत्र दिवस पर पहली शपथ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने ली थी।
यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या हुई है तो हमसे संपर्क करें। और भी ऐसी पोस्ट के लिए हमें सब्सक्राइब करना न भूलें। और हाँ, हम व्हाट्सप्प पर भी हैं। व्हाट्सप्प पर लेटेस्ट पोस्ट पाने के लिए व अन्य किसी भी समस्या व सुझाव के लिए सम्पर्क करें।
If you like our post please Like, Comment & Subscribe.
Like us on FB: Daily Tech Updates
Join our WhatsApp group for the latest posts – Daily Tech Updates